रेस्तराँओं ने छिपाई 408 करोड़ रुपये की बिक्री, हैदराबाद का बड़ा हिस्सा होने का अनुमान

हैदराबाद, आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोपों को लेकर विभिन्न रेस्तराँओं के खिलाफ देशव्यापी सर्वेक्षण में 408 करोड़ रुपये की बिक्री के बारे में जानकारी छिपाए जाने का पता लगाया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस कर चोरी में हैदराबाद के रेस्तराँओ का बड़ा हिस्सा होने की संभावना है। अधिकारियें के अनुसार अकेले हैदराबाद स्थित रेस्तरांओं में करोड़ें रुपये की कर चोरी होने का संदेह है।

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग की हैदराबाद स्थित जाँच शाखा ने हाल ही में रेस्तराँ बिलिंग सॉफ्टवेयर बनाने वाली एक स्थानीय कंपनी के परिसर का सर्वेक्षण किया था, जिसमें पाया गया था कि कुछ होटल और रेस्तराँ कथित तौर पर सॉफ्टवेयर में हेरफेर कर अपनी आय को कम दिखा रहे थे।

विभिन्न रेस्तराँओं पर कार्रवाई करने के बाद आयकर विभाग अब 63,000 रेस्तराओं को ईमेल और संदेश भेजकर अनुरोध कर रहा है कि वे 31 मार्च तक अपने आयकर रिटर्न को अपडेट करें। सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि देशभर में 22 राज्यें के 46 शहरों में 62 रेस्तरांओं का सर्वेक्षण किया गया। प्रारंभिक रूप से इस कार्रवाई में 408 करोड़ रुपये की बिक्री छिपाए जाने का पता चला।

यह भी पढ़ें… नवीनीकृत विधान परिषद भवन का उद्घाटन किया सीएम रेवंत रेड्डी ने

इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि आयकर विभाग यह पता चलने के बाद कई शहरों में विभिन्न रेस्तराँओं का सत्यापन करने के लिए अभियान चला रहा है कि कुछ रेस्तराओं ने कर चोरी करने के लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर में हेरफेर कर कथित रूप से बिक्री को कम दिखाया। सूत्रों ने कहा कि कर अधिकारी बिलिंग प्रणाली को समझने के लिए दिल्ली के लगभग पांच रेस्तरां समेत कई रेस्तरांओं का सर्वेक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया कुछ दिन में समाप्त होने की उम्मीद है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button