रेवंत रेड्डी को हार्वर्ड केनेडी स्कूल से मिला दुर्लभ निमंत्रण

हैदराबाद मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को अमेरिका के हार्वर्ड केनेडी स्कूल से एक दुर्लभ न्यौता मिला है। हार्वर्ड केनेडी स्कूल द्वारा पहली बार आयोजित किये जा रहे एआई पॉलिसी सिम्पोजियम को संबोधित करने के लिए आयोजकों ने निमंत्रण भेजा है। यह कार्यक्रम आगामी 27 मार्च को हार्वर्ड स्कूल कैंपस में होगा। विशेष बात यह है कि रेवंत रेड्डी भारत से अकेले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें यह निमंत्रण मिला है।

सीएम को इस सिम्पोजियम में एआई ऐज़ इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंप्यूट पॉवर : इंपैक्ट ऑन लिवेबिलिटी एंड वर्कफोर्स पैनल को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस सत्र में मुख्य चर्चा डेटा सेंटर, एनर्जी सिस्टम और कंप्यूट कॉरिडोर के प्रभाव पर होगी। सीएम को विशेष तौर पर एआई इकोसिस्टम के विकास, एआई सिटी विकास के लिए तेलंगाना सरकार द्वारा अपनायी जा रही नीति, भूमि, विद्युत, कौशल और निवेशों की भागीदारी जैसे मुद्दों पर संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें… एफडीडीआई का दीक्षांत समारोह आयोजित

हाल ही में अमेरिका के दौरे के दौरान आयोजकों ने सिम्पोजियम पर चर्चा करने के लिए सीएम से मुल़ाकात की थी। उन्होंने बताया कि यह सिम्पोजियम सरकार, उद्योग और एकेडेमिया के दिग्गज लोगों को एक ही मंच पर लाने के लिए आयोजित किया जा रहा है, ताकि एआई गवर्नेंस, जियो पॉलिटिक्स, नॉलेज इकॉनामी और इनेबलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा सके।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button