22 मार्च को ऑयल पॉम प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन करेंगे रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आगामी 22 मार्च को सिद्दिपेट जिले के नंगुनूरू मंडल स्थित नर्मेट्टा गाँव में निर्मित आधुनिक ऑयल पॉम प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन करेंगे।
कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने उक्त जानकारी दी। कृषि मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इस प्रोसेसिंग यूनिट के उद्घाटन कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि राज्य ऑयल फेड ने 300 करोड़ की लागत से नर्मेट्टा में आधुनिक ऑयल पॉम प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण किया है। यह यूनिट ऑयल पॉम किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
यह भी पढ़ें… आमरण अनशन पर पुनः बैठीं कविता
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



