आरजीए का मंत्रियों की मंत्रणा कार्यक्रम 23 नवंबर को
हैदराबाद, राजस्थानी स्नातक संघ (आरजीए) द्वारा रविवार, 23 नवंबर को आबिड्स स्थित आरजीए हॉल में मासिक भाषण माला कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के पूर्व मंत्रियों के साथ मंत्रियों की मंत्रणा कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।
संस्था के मंत्री अजय कुमार अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य आरजीए के पूर्व मंत्रियों की कार्यक्षमता, कार्यकुशलता एवं कर्मठता को सम्मान देना व अन्य संस्थाओं के लिए अनुकरणीय बनाना है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्रियों द्वारा घटती सामाजिकता-बढ़ता व्यक्तिवाद विषय पर वैचारिक मंथन होगा।
यह भी पढ़ें… बाबा गंगारामजी का 22वाँ वार्षिक महोत्सव 25 जनवरी को
कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु बैठक की गयी, जिसमें अध्यक्ष मनोज गोयल, उपाध्यक्ष संपत दरक, मंत्री अजय कुमार अग्रवाल, संदीप झँवर, पूर्व अध्यक्ष नंदगोपाल भट्टड़, संयोजक अनिल गुप्ता ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक अनिल गुप्ता ने सभी से कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





