प्यार के मामले में चूज़ी हैं रिद्धि डोगरा

रिद्धि डोगरा की गिनती टीवी की पॉपुलर ऐक्ट्रेसेस में होती है। छोटे पर्दे पर ऐक्टिंग का सिक्का जमाने के बाद रिद्धि अब बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक पर अपनी किस्मत को आजमाती हुई नज़र आ रही हैं। फिल्म लकड़बग्घा (2023) में अंशुमन झा और मिलिंद सोमन के अपोजिट रिद्धि डोगरा अक्षरा डिसूजा नाम की कॉप के किरदार में एक बिलकुल नए अवतार में नज़र आई थीं। फिल्म में उन्होंने कुछ बेहद दमदार ऐक्शन सीन भी किए थे, जो ऑडियंस को खूब पसंद आए थे। इन दिनों वह शो द 50 में जिस अंदाज़ में अपना स्ट्रॉन्ग प्वाइंट ऑफ व्यू रख रही हैं, वह लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

रिद्धि डोगरा की प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी रही है, लेकिन पर्सनल लाइफ में उन्हें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने साल 2011 में राकेश बापट के साथ लव मैरिज की थी। एक दौर में इन्हें टीवी का आइडियल कपल कहा जाता था, लेकिन शादी के 8 साल बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने की ख़बरें आने लगीं और लगभग 7 साल पहले साल 2019 में तलाक के बाद रिद्धि, राकेश से अलग हो चुकी है। हालांकि, आज भी फैंस इनकी जोड़ी को बेहद मिस करते हैं।

फिलहाल रिद्धि सिंगल लाइफ जी रही हैं, लेकिन तलाक के बाद भी रिद्धि का प्यार से भरोसा नहीं उठा है और अब एक बार फिर से वह प्यार में पड़ने के लिए बेकरार नज़र आ रही हैं। रिद्धि खुद कई बार कह चुकी हैं कि वह बहुत ही रोमांटिक किस्म की इंसान हैं और बहुत जल्द ही प्यार में पड़ जाती हैं। उनका कहना है कि वह सेल्फ रिस्पेक्ट के बारे में सोचे बिना बेशुमार प्यार कर सकती हैं, क्योंकि यह उनके लिए सबसे क्रेजी चीज है। हालांकि, इस मामले में वो थोड़ी चूजी हैं।

-सुभाष शिरढोनकर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button