सड़क सुरक्षा कार्यक्रम ‘अराइव अलाइव’ का आयोजन 13 अप्रैल से
हैदराबाद, पुलिस, परिवहन, सड़क एवं भवननिर्माण सहित विभिन्न विभागों के समन्यव में राज्य भर में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम अराइव अलाइव का आयोजन आगामी 13 से 18 अप्रैल तक चलाया जाएगा। सड़क और भवन मंत्री कोमटी रेड्डी वेंकट रेड्डी व परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर राज्य सचिवालय में प्रजा पालना प्रगति योजना के तहत अराइव अलाइव सड़क सुरक्षा कार्यक्रम पर समीक्षा बैठक में भाग लिया।
बैठक में राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, परिवहन और भवन निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री कोमटी रेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना, जेब्रा क्रॉसिंग और ब्लॉक स्पॉट की पहचान जैसे उपायों से दुर्घटनाओं में 70 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें… शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन लाना सरकार का लक्ष्य : भट्टी विक्रमार्का
मंत्री प्रभाकर ने कहा कि हर गाँव में सड़क सुरक्षा समिति बनाई जाएगी, जिसमें तीन महिलाएँ सदस्य होंगी। उन्होंने बच्चों के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम और ड्राइवर्स के लिए प्रशिक्षण पर जोर दिया। अराइव अलाइव कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





