तेलंगाना-आंध्र में लूट की वारदातें बढ़ीं, महिला व दंपती बने निशाना

हैदराबाद, आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा और तेलंगाना के कामारेड्डी में लूट की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एक मामले में चलती बस में महिला के बैग से सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए, जबकि दूसरे में बाइक सवार महिला के गले से चेन झपट ली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बस में 15 तोला सोना गायब, दंपती चेन स्नेचिंग में घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाईएसआर कडप्पा जिले में पीड़िता श्रीदेवी कमलापुरम से एपीएसआरटीसी बस में सवार होकर प्रोड्डतूर होते हुए कडप्पा जा रही थी। जब बस पापाग्नि नदी के पास पहुंची, तभी अज्ञात बदमाशों ने उसके हैंडबैग से करीब 15 तोला सोने के आभूषण पार कर दिए।

बताया गया कि कंडक्टर को पहचान पत्र दिखाने के लिए महिला ने बैग से आधार कार्ड निकाला। उसी क्षण का फायदा उठाकर चोरों ने बेहद सफाई से जेवर निकाल लिए। कुछ देर बाद चोरी का पता चलने पर महिला ने बस में शोर मचा दिया। चालक बस को तुरंत कमलापुरम थाने ले गया, जहां यात्रियों की तलाशी ली गई, लेकिन सोना बरामद नहीं हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।\

दोपहिया पर जा रही महिला के गले से चेन खींची, घायल

उधर, कामारेड्डी के सीमांत क्षेत्र में चिन्नामल्लारेड्डी निवासी पूर्व एमपीटीसी लोहार श्रीनिवास अपनी पत्नी अनंतलक्ष्मी के साथ दोपहिया पर गांधारी जा रहे थे। देवुनिपल्ली सरकारी स्कूल के पास दोपहिया सवार अज्ञात हमलावर ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन खींच ली।

चेन स्नेचिंग के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button