तेलंगाना में राउडी राज : बंडी संजय
हैदराबाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय ने कामार्ड्डी के विधायक काटेपल्ली वेंकटरमणा रेड्डी के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि तेलंगाना में राउडी राज चल रहा है।
केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने विधायक काटेपल्ली से मिलने निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर राव को गिरफ्तार किए जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से प्रश्न करने पर हमले करना, वहीं हमलावरों को छोड़कर हमले का विरोध करने वालों को गिरफ्तार किया जाना कहाँ की रीत है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है राज्य में आपातकाल फिर से लौट आया है। उन्होंने कहा कि कामारेड्डी में आग को हवा कांग्रेस ने दी है।
यह भी पढ़ें… सीएसआईआर-आईआईसीटी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
आत्मरक्षा के लिए पलटवार किया गया तो हमला बताना शर्मनाक है। उन्होंने बांसवाड़ा की घटना का भी उल्लेख किया और कहा कि दरअसल मजलिस पार्टी को बचाने के प्रयासों में कांग्रेस जुटी है, इसलिए पत्थबाजों को छोड़कर भाजपा के 70 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने भाजपाइयों से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार के मात्र 2 साल बचे हैं। कांग्रेस के शासन में जो भी घटनाएँ घटीं हैं याद रखें और जवाब देने के लिए तैयार रहें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



