आरएसकेएमपीएल-7 : राजस्थान किंग व माली वॉरियर्स विजयी

हैदराबाद, राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली समाज के तत्वावधान में विजय आनन्द स्टेडियम, अत्तापुर में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली प्रीमियर लीग (आरएसकेएमपीएल-7) के तहत खेले गए मैचों में राजस्थान किंग व माली वॉरियर्स ने जीत दर्ज की।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतियोगिता के तहत खेले गए पहले मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जयनारायण पंवार उपस्थित थे। मैच में रामदेव इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रामदेव इलेवन ने 9 विकेट खोकर 138 रन बनाये, जिसमें लोकेश सैनी ने 17, जय देवड़ा ने 12, हर्षित भाटी ने 15, प्रियांश सांखला ने 13, अभिलाष पंवार ने 10 रनों का योगदान दिया।

आकाश पंवार ने 4, गणेश कच्छावा ने दो, जीत देवड़ा, नेमी टाक व रवि टाक ने एक-एक विकेट चटकाए। रामदेव इलेवन की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाकर जीत दर्ज की। इसमें आकाश पंवार ने 51, दीपक सांखला ने 50 व सूरज सांखला ने 20 रनों का योगदान दिया। प्रियांश सांखला व मुकेश सांखला ने एक-एक विकेट चटकाए। मैन ऑफ दि मैच आकाश पंवार चुने गये।

यह भी पढ़ें… जैन रिलीफ फाउंडेशन ने पूरे किये सेवा के दस साल

दुसरे मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में किशनलाल पंवार उपस्थित थे। मैच में राइजिंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 10 विकेट खोकर 42 रन बनाए। इसमें पवन पंवार ने 15 रनों का योगदान दिया। तरुण सोलंकी ने 4, गजानन्द देवड़ा ने दो, आकाश सांखला व भारत भाटी ने एक-एक विकेट चटकाए। माली वारियर्स की टीम ने 8 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें भरत भाटी ने 25 रनों का योगदान दिया। सुरेश भाटी ने एक विकेट चटकाया। मैन ऑफ दि मैच तरुण सोंलकी चुने गये।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button