आरएसकेएमपीएल में एस.एस.एस. जय भावना व हाईजेनबर्ग ने जीत दर्ज की

Ad

हैदराबाद, राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली समाज के तत्वावधान में विजय आनन्द स्टेडियम अत्तापुर में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली प्रीमियर लीग (आरएसकेएमपीएल-7) के तहत खेले गए मैचों में एस.एस.एस. जय भावना व हाईजेनबर्ग ने जीत दर्ज की। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में एस एस एस जय भावना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

बल्लेबाजी करने उतरी रामदेव नमो वारीयर्स ने 9 विकेट खोकर 139 रन बनाये, जिसमें नीरज भाटी ने 49, मनीष गेहलोत ने 37, राहुल सिंह सांखला ने 10 रनों का योगदान दिया। दीपक टाक ने 4 विकेट, धर्मेन्द्र व सुरेश सोलंकी ने दो दो विकेट चटकाये। एस एस एस जय भावना की टीम ने 2 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें दीपक टाक ने 59, हरदेव टाक ने 43 रनों का योगदान दिया। किशन मोहन व दिनेश कुमार भाटी ने एक-एक विकेट चटकाए।

शानदार मुकाबले में हाईजेनबर्ग की जीत

मैन ऑफ दि मैच दीपक टाक चुने गये। इस मौके पर मुख्य अतिथि के शिवरतन परिहार राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली प्रीमियर लीग के तहत खेले गए मैचों के दौरान उपस्थित आयोजक, अतिथि व खिलाड़ी। एवं समाज बन्धु उपस्थित थे। दूसरे मुकाबले में मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम मरोटिया उपस्थित थे। मैच में शेखावटी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 9 विकेट खोकर 139 रनों का लक्ष्य दिया।

यह भी पढ़े : अनाहत और तन्वी खन्ना इंडियन ओपन स्क्वाश के सेमीफाइनल में

कृष ने 53, कमलेश सांखला ने 21, प्रदीप सैनी ने 18, वंश देवड़ा ने 12, रोहन चौहान ने 11, पिन्टू ने 10 रनों का योगदान दिया। गौतम परिहार ने 3 विकेट, प्रशांत मरोटिया व जसवंत सोलंकी ने दो-दो विकेट चटकाये। हाईजेनबर्ग की टीम ने 6 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें प्रवल टाक ने 52, दिनेश सांखला ने 41 रनों, विमल सांखला ने 11 रनों का योगदान दिया। पिंटू व प्रदीप सैनी ने दो-दो विकेट, कमलेश सांखला व सुनीलकुमार सैनी ने एक-एक विकेट चटकाए। मैन ऑफ दि मैच गौतम परिहार चुने गये। अवसर पर बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button