आरटीसी जेएसी हड़ताल की तैयारी में, 13 अप्रैल की बैठक पर नज़र

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष वेंकन्ना ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि माँगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ, तो 23 अप्रैल के बाद किसी भी समय कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं।

आरटीसी क्रॉस रोड स्थित श्रम विभाग कार्यालय में आयोजित बैठक में जेएसी नेताओं और श्रम विभाग के अधिकारियों के बीच कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। हालाँकि इस बैठक में आरटीसी प्रबंधन के अधिकारी मौजूद नहीं रहे, जिसके कारण किसी ठोस निर्णय पर सहमति नहीं बन सकी। बैठक बेनतीजा रहने से कर्मचारियों में नाराजगी और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें… एनएसयूआई ने मनाया स्थापना दिवस, अगले वर्ष होंगे छात्र संगठन के चुनाव

जेएसी नेताओं ने बताया कि कर्मचारियों की माँगों को लेकर पहले ही हड़ताल का नोटिस दिया जा चुका है। उन्होंने सरकार और आरटीसी प्रबंधन से अपील की कि वह जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान करें, ताकि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित न हो। इस बीच श्रम आयुक्त और आरटीसी प्रबंधन के साथ सोमवार, 13 अप्रैल को एक और दौर की बैठक प्रस्तावित है। जेएसी नेताओं का कहना है कि इसके बाद ही हड़ताल को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। यदि इस बार भी समाधान नहीं निकला, तो राज्य में बस सेवाएँ ठप होने की पूरी आशंका है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button