रुपया कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई, रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता बनाए रखी। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के मजबूत रुख, विदेशी निवेशकों द्वारा भारी बिकवाली और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुझान ने रुपये पर और दबाव डाला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.33 प्रति डॉलर पर खुला। फिर कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की गिरावट दर्शाता है।रुपया बृहस्पतिवार को 24 पैसे टूटकर अपने सबसे निचले स्तर 92.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.77 पर रहा।

यह भी पढ़े : भारत बना जीसीसी का ग्लोबल हब, 55% से अधिक केंद्रों का घर

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 917.69 अंक या 1.21 प्रतिशत टूटकर 75,116.73 अंक पर जबकि निफ्टी 308.40 अंक या 1.30 प्रतिशत फिसलकर 23,330.75 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.99 प्रतिशत चढ़कर 96.57 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 7,049.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button