शुद्ध एवं भीमसेनी कपूर के साथ ‘सब शुभ होगा’ अभियान लांच

हैदराबाद, एमपी स्थित मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस (एमडीपीएच) के प्रमुख सुगंध और पूजा उत्पाद ब्रांड ज़ेड ब्लैक ने एमएस धोनी के साथ नया कमर्शियल अभियान और ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्ध कपूर एवं भीमसेनी कपूर के लिए सब शुभ होगा अभियान लांच किया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान चैत्र नवरात्रि के पहले दिन लांच किया गया। अभियान के तहत ज़ेड ब्लैक के शुद्ध कपूर और भीमसेनी कपूर श्रृंखला पेश की जा रही है। इन उत्पादों की पैकेजिंग पर भी एमएस धोनी दिखाई देंगे। यह पहल कपूर और पूजा सामग्री के बढ़ते बाज़ार में कंपनी की मौजूदगी मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है, जिससे वह अगरबत्ती से आगे पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।

अभियान के बारे में मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस के निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा कि सब शुभ होगा के जरिए हम एक ऐसी भावना को सामने लाना चाहते थे, जिसकी जड़ें आस्था, सकारात्मकता और इस विश्वास में हैं कि हर सच्ची प्रार्थना उम्मीद लेकर आती है। एमएस धोनी के साथ हमारा एक दशक से जुड़ा संबंध भरोसे और विश्वास जैसे इन्हीं मूल्यों को दर्शाता है, इसलिए उनका जुड़ाव इस ब्रांड के साथ बिल्कुल स्वाभाविक है।

यह भी पढ़ें… ब्लू स्टार ने हैदराबाद में लांच किये नए रूम एयर कंडीशनर

भीमसेनी कपूर श्रेणी में नेतृत्व स्थापित करना मुख्य उद्देश्य

ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्ध कपूर एवं भीमसेनी कपूर के साथ हमारा उद्देश्य पूजा उत्पादों के बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना, भीमसेनी कपूर श्रेणी में नेतृत्व स्थापित करना और इसे व्यापक रूप से सुलभ बनाना है, क्योंकि हम वित्तीय वर्ष 28 तक 1,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। कंपनी की विकास रणनीति पर बात करते हुए मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस के निदेशक अंशुल अग्रवाल ने कहा कि कंपनी कपूर और पूजा सामग्री जैसी नई श्रेणियों को समर्थन देने के लिए विनिर्माण ढाँचे के विस्तार और वितरण नेटवर्क को मजबूत करने में लगातार निवेश कर रही है।

हमारा व्यापक फोकस नवाचार और टिकाऊ विनिर्माण पहलों के साथ सुगंध आधारित एफएमसीजी पोर्टफोलियो तैयार करने पर है। ज़ेड ब्लैक इंदौर की एक छोटी अगरबत्ती पहल से आगे बढ़कर आज भारत के प्रमुख सुगंध और पूजा उत्पाद ब्रांड्स में शामिल हो चुका है। कंपनी के पोर्टफोलियो में अगरबत्ती, धूप, पूजा सामग्री, लाइफस्टाइल फ्रेग्रन्स और कपूर उत्पाद शामिल हैं।

10 लाख से अधिक रिटेल आउटलेट्स और 40 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी मौजूदगी है। मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस (एमडीपीएच) के तहत स्थापित यह ब्रांड इंदौर में 9,40,000 वर्गफुट के विनिर्माण परिसर से संचालित होता है, जहाँ लगभग 4,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी प्रतिदिन 4.5 करोड़ से अधिक अगरबत्तियाँ बनाती है और वित्त वर्ष 2028 तक 1,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button