सज्जनार ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ किया एच-फास्ट का गठन
हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने शहर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए हैदराबाद फूड अडलटरेशन सर्विलिएंस टीम (एच-फास्ट) का गठन किया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि शहर में आए दिन खाद्य पदार्थों में मिलावट करने की घटनाओं को देखते हुए एच-फास्ट का गठन किया गया है। इस विशेष टीम में इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर समेत कुल 28 पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं। इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर एन. रंजीत कुमार गौड़ और अंजय्या कर रहे हैं, जिसमें सब-इंस्पेक्टर रम्या, अभिलाष, अखिल, कृष्णा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें… वंदेमातरम् का विरोध करने वाले देशद्रोही : महेश्वर रेड्डी
विज्ञप्ति में बताया गया है कि आम जनता को शिकायत करने के लिए टोल फ्री नं. 8712661212 दिया गया है। आम जनता इस टोल फ्री नंबर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जानकारी व शिकायत कर सकती है। प्राप्त शिकायत के आधार पर एच-फास्ट की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मिलावट करने वालों पर नकेल कसेगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





