विश्व कप फुटबॉल के अतिरिक्त टिकटों की बिक्री एक अप्रैल से
लंदन, विश्व फुटबॉल की सर्वेच्च संस्था फीफा ने घोषणा की कि विश्व कप टिकटों के अंतिम दौर की बिक्री एक अप्रैल से शुरू होगी। फीफा ने कहा कि दिसंबर और फरवरी के बीच पिछली बिक्री के अंत तक दस लाख से अधिक टिकट बिक चुके थे और अतिरिक्त टिकट एक अप्रैल से टूर्नामेंट के अंत तक आम बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएँगे।
यह भी पढ़े : हॉकी इंडिया सालाना पुरस्कारों में दोहरे नामांकन से खुद पर भरोसा मजबूत हुआ : प्रिंस दीप
विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा। फीफा को टिकटों की कीमत को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर में टिकटों की बिक्री आम जनता के लिए शुरू की गई थी और तब फुटबॉल प्रेमियों ने फीफा पर विश्वासघात का आरोप लगाया था, क्योंकि ग्रुप चरण का सबसे कम कीमत वाला टिकट 140 डॉलर का था, जबकि फाइनल के टिकटों की कीमत 8680 डॉलर तक थी। (एपी)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



