समन्वय ने किया साधारण सभा का आयोजन
हैदराबाद, समन्वय की वर्ष 2025-26 की अंतिम साधारण सभा चित्रहार थीम पर गच्ची बावली रेडियो बार में आयोजित की गई, जिसमें 80 और 90 के दशक के सुनहरे दौर की यादें ताज़ा की गयीं।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का संचालन मालवा ग्रुप की सदस्यों प्रियंका राठी, निधि झंवर, ज्योति माहेश्वरी, तृप्ति माहेश्वरी, शैला परतानी, मंजू असावा, दीपिका माहेश्वरी, निकिता गिल्डा, निधि भूरारिया, आरती सोनी, आरती झंवर, कविता लोया, हेमा लोहिया, पूजा बंग, प्रीति लोया, अर्चना जाजू और वंदना बजाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सदस्यों को विभिन्न समूहों में विभाजित की गया। इसके पश्चात अध्यक्ष नम्रता बल्दवा ने सभी का स्वागत किया।
सचिव नवनीता मानधना ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की। ग्रीटिंग्स कमेटी की अंकिता कपूरिया ने मार्च और अप्रैल माह में जन्मदिन वाले सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं। इसके पश्चात नवनीता मानधना ने मालवा ग्रुप की सदस्यों का परिचय कराया। इसी क्रम में मालवा ग्रुप ने 80 और 90 के दशक के गीतों पर प्रस्तुति देकर सभी का स्वागत किया।

यह भी पढे़: आईएसडीई इंडिया एडिशन का आयोजन 10 अप्रैल से
तत्पश्चात मनोरंजक गेम आयोजित किया गया, जिसमें तीन राउंड शामिल थे। पहला राउंड म्यूट पर चल रहे गाने को पहचानना, दूसरा राउंड ट्रांसलेशन का और तीसरा राउंड प्रॉप रहा। इसके विजेता सनम बेवफा ग्रुप रहे। डीजे विनीत ने 80 और 90 के दशक के चित्रहार युग के गीतों से माहौल को जीवंत बनाया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



