सैमसन, बुमराह को आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का नामांकन

दुबई, भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सोमवार को आईसीसी मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का नामांकन मिला है । दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजेन को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद नामांकित किया गया है ।

वहीं टी20 विश्व कप के आखिरी कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन करके ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रहे संजू को बुमराह के साथ नामांकन में जगह मिली है । बुमराह फाइनल मैच में प्लेयर आफ द मैच थे ।

यह भी पढ़े : मेरे लिए बल्लेबाजी में बुनियादी बदलाव करना आसान नहीं था : पडिक्कलब

सैमसन शुरूआती मैचों से बाहर रहे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल की तरह रहे मैच में नाबाद 97 रन बनाये और इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में सेमीफाइनल के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रन की पारी खेली । बुमराह ने फाइनल में चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिये थे । (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button