एस.आर. नगर में सनातन धर्म-ध्यान महा संगम

हैदराबाद, एस.आर. नगर स्थित गुरुस्थान, पिरामिड ध्यान केंद्र में सनातन धर्म-ध्यान महा संगम का आयोजन किया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, कार्यक्रम में देशभर से आए आध्यात्मिक गुरुओं और चिकित्सकों ने विश्व शांति, ध्यान और सनातन धर्म के महत्व पर विचार साझा किए।

अवसर पर योगी सत्यानगिरी महाराज, इग्नानंद पुरी स्वामीजी, डॉ. माताजी, शिव रुद्र स्वामीजी, स्वामी वीरा धर्मजा, देवी शिव पार्वती गायत्री जैसे प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरुओं की उपस्थिति में सामूहिक ध्यान का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें… रामकोट में श्री सच्चाई माता की भव्य सामूहिक पहेड़ी और प्रसादी समारोह

कार्यक्रम में समाज में स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने वाले कई विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में आयुर्वेद विशेषज्ञ एवं ध्यान प्रशिक्षक डॉ. राजश्री सोनी को आयुर्वेद, ध्यान और समग्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button