Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

जून तक प्रारंभ होगा सनतनगर टिम्स अस्पताल : कोमटिरेड्डी वेंकटरेड्डी

हैदराबाद, सड़क व भवन निर्माण मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने बताया कि 8 हजार करोड़ रुपये अनुमानित खर्च से हैदराबाद के अतराफ 4 बड़े टिम्स अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है, जो दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके अंतर्गत सनतनगर में 2 हजार करोड़ रुपये खर्च से निर्मित किए जा रहे टिम्स अस्पताल को संभवत जून महीने तक प्रारंभ किया जाएगा।

विधानसभा में गत रविवार को पारित अनुदान मांग पर दिए गए उत्तर के शेष भाग के तहत सोमवार को सदन में सुबह मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकटरेड्डी ने जवाब देते हुए बताया कि गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र में उस्मानिया अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, वहीं नए हाईकोर्ट भवन निर्माण के अंतर्गत पिल्लर डाल दिए गए हैं। इसके कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में सरकार अगले तीन वर्षों में सड़कों के नेटवर्क पर 70 हजार करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़कें केवल यात्रा सुविधा के लिए ही नहीं, बल्कि देश की प्रगति की बुनियाद होती हैं।

अच्छी सड़कें होंगी तो निवेश आने की संभावनाएं बढेंगीं और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने निरंतर बढ़ते जा रहे सड़क हादसों पर चिंता जताई और कहा कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2025 में पूरे देश में लगभग 4.5 लाख सड़क हादसे हुए और 1.6 लाख लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में, 22,441 सड़क हादसों में 6,221 लोगों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि औसतन हर दिन 18 से 20 लोगों की मौत हो रही है, जिनमें से अधिकतर युवा ही होते हैं।

यह भी पढ़ें… KCR किट और कल्याणलक्ष्मी योजना में 128 करोड़ का चूना

चेवेल्ला-मिर्जागुडा हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत

मंत्री ने चेवेल्ला-मिर्ज़ागुडा के पास हाल ही में हुए एक सड़क हादसे का उल्लेख किया जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने सुरक्षा के और भी कड़े उपाय करने की ज़रूरत पर बल देते हुए कहा कि सरकार सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और मौतों की संख्या घटाने के उद्देश्य से अराइव अलाइव जैसे कार्यक्रम भी चला रही है।

मंत्री ने बताया कि तेलंगाना में वर्तमान में 34,062 किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क मौजूद है। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद 7,590 करोड़ रुपये खर्च से 1,835 किमी सड़कों के कार्य पूरे किए गए हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि गत सरकार ने ब्रिज तो बना दिए, लेकिन लिंक रोड निर्माण नहीं किया था। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद 155 करोड़ रुपये खर्च करके लिंक रोड्स का निर्माण किया है। मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकटरेड्डी ने बताया कि बुनियादी ढांचे के विकास में तेज़ी लाने के लिए सरकार हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (एचएएम) अपना रही है, जिसके तहत 12,000 किलोमीटर सड़कों का विकास करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी विधायकों से उनके निर्वाचन क्षेत्रों से प्रस्ताव भेजने का भी आग्रह किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button