राजस्थान के सवाई माधोपुर में बीडीओ एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर, राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को पंचायत समिति के ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, पंचायत समिति सवाई माधोपुर के बीडीओ जगदीश प्रसाद मीणा को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया जिसके पास जिला परियोजना प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी है।
ब्यूरो के बयान के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि बीडीओ मीणा परिवादी और उसके दो साथियों को उनकी बीपीएम की नौकरी से कार्यमुक्त नहीं करने तथा बकाया यात्रा भत्ता व अन्य बिल पास करने के एवज में तीनों से एक-एक लाख रुपये की रिश्वत मांगकर परेशान कर रहे थे। शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को जाल बिछाया और आरोपी को परिवादी से एक लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



