दमरे महाप्रबंधक ने किया काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण कर काचीगुड़ा, सीताफलमंडी, चेर्लापल्ली व यादाद्रि खंडों के बीच रियर विंडो निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ट्रेन संचालन में सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु व्यवस्थित प्रक्रियाओं का पालन किया जाए। अवसर पर हैदराबाद मंडल रेल प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा, सिकंदराबाद मंडल रेल प्रबंधक आर. गोपालकृष्णन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।






दमरे महाप्रबंधक ने काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं, फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण कर यार्ड और पिट लाइन की गतिविधियों का परीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों से बातचीत कर ट्रेन संचालन में सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु व्यवस्थित प्रक्रियाओं का पालन करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने स्टेशन उन्नयन योजनाओं का भी परीक्षण किया। संजय कुमार श्रीवास्तव ने वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ सीताफलमंडी, लालागुड़ा व यादाद्रि खंड का रियर विंडो निरीक्षण किया। उन्होंने सीताफलमंडी से लालागुड़ा कॉर्ड लाइन खंड में जारी कार्यों की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें मूसारामबाग ब्रिज निर्माण में बाधक परिसंपत्तियों का अधिग्रहण शीघ्र
यह महत्वपूर्ण खंड काज़ीपेट से आने वाली तथा काचीगुड़ा/बेंगलुरू की ओर जाने वाली ट्रेनों तथा इसके विपरीत मल्काजगिरी या सिकंदराबाद स्टेशन से इतर लाइन पर सीधे संचालन की सुविधा प्रदान करता है। उन्होंने चेर्लापल्ली से यादाद्रि के बीच भी रियर विंडो निरीक्षण के दौरान सिग्नलिंग प्रणाली, पटरियों और पुलों सहित विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने यादाद्रि रेलवे स्टेशन पर 24.45 करोड़ रुपये की लागत से जारी पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ आगामी स्टेशन पुनर्विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना को लक्ष्य के अनुसार पूर्ण करने हेतु कार्यों में तेजी लाने की सलाह दी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



