सिकंदराबाद माहेश्वरी महिला मंडल : ‘होली के रंग भजनों के संग’ कार्यक्रम
हैदराबाद, सिकंदराबाद माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा होली के रंग भजनों के संग कार्यक्रम का भव्य आयोजन माहेश्वरी भवन, ताड़बन, सिकंदराबाद में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भजन गायक अनुराग भूतड़ा एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों के साथ सभी ने होली पर्व उत्साहपूर्वक मनाया।

अवसर पर माहेश्वरी सेवा संघ के अध्यक्ष गोपालाल बंग, सत्यनारायण मूंदड़ा, आनंद बंग, राकेश बंग, पुरुषोत्तम मंत्री, लड्डू बंग एवं आदित्य लोया, माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष प्रवीण तोष्णीवाल, विष्णुकांत बजाज, श्रीकुमार मोदानी, नरेश बाहेती, आनंद जाजू, हरीश अगिवाल, शिरीष अगिवाल, आनंद इनाणी, राजेश लोया और माहेश्वरी युवती संगठन की अध्यक्ष पूनम डागा, सुषमा मूंदड़ा एवं किरण लोया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें… एकल अभियान, दक्षिण भारत प्रभाग-09 का संरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
कार्यक्रम का संचालन मंडल की अध्यक्ष तारा बंग, मंत्री सीमा बंग, कोषाध्यक्ष पूजा लोया, निशा राठी, श्रुति राठी, सुनीता बजाज, वर्षा लोया, सुनीता इनानी, बबिता बंग, आशा लोया, गीता राठी, शीतल मोदानी, पद्मा दरक, कोमल राठी, प्रीति फोफलिया, सुनंदा बलदव सहित कोर कमेटी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थापक सदस्य चंद्रकला बंग, माला लोया, सुनीता मंत्री एवं सुमित्रा बंग सहित समस्त सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के प्रायोजक रामकिशोर झंवर, ललिता बंग, पुष्पा भंगड़िया, अनीता बियानी एवं आशा चांडक रहे, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



