श्री माहेश्वरी समाज, अत्तापुर की नई कार्यकारिणी का चयन

हैदराबाद, श्री माहेश्वरी समाज, अत्तापुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की मीटिंग अत्तापुर स्थित समाज कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी सत्र 2026-28 के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में मनोज सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि नंदकिशोर लाहोटी, मनोज सोमानी एवं देवेंद्र राठी के नेतृत्व में संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें आगामी सत्र के लिए राजेश चांडक को अध्यक्ष, संतोष दरगड़ को मंत्री, गोविंद नारायण सारड़ा को कोषाध्यक्ष, रोहित इन्नाणी को संगठन मंत्री एवं रामदेव राठी को प्रचार मंत्री चयनित किया गया। इसी क्रम में कार्यालय मंत्री रामदेव बंग, सांस्कृतिक मंत्री प्रदीप सोनी, सह कोषाध्यक्ष गणेश बियानी, सहमंत्री प्रेम कुमार तोष्नीवाल एवं पंकज काबरा, उपाध्यक्ष मेघराज राठी (शिवरामपल्ली), पवन सोमानी (हैदरगुड़ा), जयप्रकाश मालानी (तेजस्वी नगर) तथा रमेश गिल्डा (हुडा कॉलोनी) को सर्वसम्मति चुना गया।

यह भी पढ़ें… सीसीएमबी में डॉ. पी. एम. भार्गव जयंती पर प्रो. बालासुब्रमणियन का सम्मान

राजगोपाल सोनी समेत 15 सदस्य कार्यकारिणी में चुने गए

हरिनारायण राठी को पुन संरक्षक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। मनोज सोमानी, नंदकिशोर लाहोटी, आनंद राठी, मनोज बंग एवं अनिल भंडारी को परामर्शदाता का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा राजगोपाल सोनी, देवेंद्र राठी, सुमित कुमार बूब, महेश चांडक, अभिषेक दरक, अशोक राठी, कमल किशोर लखोटिया, संदीप हेडा, बिनोद सारड़ा, गोपाल सारड़ा, जुगल किशोर सोनी, नरसिंग दरक, पवन लोया, संजय असावा, सुनील काबरा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

अवसर पर संगठन द्वारा अध्यक्ष, मंत्री एवं संगठन मंत्री को नवीन समितियों के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गयी, जिसमें खेल कूद समिति, आईटी समिति, प्रचार समिति, धन संग्रह समिति व अन्य शामिल हैं। रामदेव राठी ने समाज की ओर से चुनाव अधिकारियों को सम्पूर्ण प्रक्रिया निर्विरोध रूप से पूर्ण करवाने हेतु धन्यवाद प्रकट किया। नवनिर्वाचित मंत्री संतोष दरगड़ के धन्यवाद ज्ञापन से सभा का समापन हुआ। नवगठित टीम एवं श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 4 मार्च को धुलंडी पर प्रभात फेरी एवं फागुन के भजनों का आयोजन किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button