वरिष्ठ खेल पत्रकार एस त्यागराजन का निधन

चेन्नई, हॉकी और खेल पत्रकारिता की दुनिया में एक प्रतिष्ठित नाम, वरिष्ठ खेल पत्रकार एस त्यागराजन का सोमवार को निधन हो गया। 85 वर्ष की आयु में उन्होंने बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण अंतिम सांस ली। त्यागराजन ने 1961 से लेकर 2013 तक खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान से लाखों लोगों का दिल जीता, खासकर हॉकी खेल की बेहतरीन कवरेज के लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे।

हॉकी की बेहतरीन कवरेज के लिये मशहूर वरिष्ठ खेल पत्रकार एस त्यागराजन का सोमवार को यहां बढती उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया । वह 85 वर्ष के थे । छह ओलंपिक और नौ एशियाई खेल कवर कर चुके त्यागराजन 1962 से 2013 तक ‘द हिंदू’ समाचार पत्र के लिये काम करते रहे । उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत 1961 में ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से की थी ।

यह भी पढ़े : हीरो इंडियन ओपन 2026 : टॉप 5 खिलाड़ी और रिकॉर्ड इनाम

‘द हिंदू’ के खेल संपादक केसी विजय कुमार ने एक्स पर लिखा ,‘‘ द हिंदू के लिये कई दशक तक काम करने वाले हॉकी पत्रकारिता के दिग्गज वरिष्ठ खेल संवाददाता एस त्यागराजन का निधन ।’’ त्यागराजन अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) और एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) की मीडिया और संचार से जुड़ी कई समितियों में भी रहे । वह भारतीय खेल पत्रकार संघ और तमिलनाडु खेल पत्रकार संघ के भी पूर्व अध्यक्ष रहे । (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button