हैदराबाद में शिवाजी मराठा मंडल की बैठक आयोजित
हैदराबाद, श्री छत्रपति शिवाजी मराठा नवयुवक मंडल व श्री छत्रपति शिवाजी मराठा सांस्कृतिक ट्रस्ट की बैठक का आयोजन इमलीबन श्री छत्रपति शिवाजी ब्रिज स्थित छत्रपति की प्रतिमा के समीप किया गया। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मदन जाधव, तेलंगाना मराठा मंडल के उपाध्यक्ष निवास निकम, महासचिव दिलीप जगताप के नेतृत्व में हुई बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती महोत्सव को लेकर सभी का आभार जताया गया।
मराठा मंडल के महासचिव दिलीप जगताप ने बताया कि बैठक में तेलंगाना मराठा मंडल हैदराबाद जिला शाखा अध्यक्ष के तौर पर मारुति राव जगताप को, उपाध्यक्ष के रूप में राजू शिवाजी चव्हान व विनोद कोलेकर, सचिव के रूप में राहुल शिंदे, संयुक्त सचिव के रूप में बालाजी राव भोंसले व विष्णु बिरादार, कोषाध्यक्ष के रूप में मोहन जन्जे तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वसंत राव पाटिल, ज्ञानेश्वर चांदीवाले, दुर्गादास इंग्ले, सोपान राव सूर्यवंशी, विलास राव मदने, नागेश पाटिल व राजू जाधव को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अवसर पर नवयुवक मंडल ग्रेटर हैदराबाद अध्यक्ष गजानन देशमुख, विनोद शिंदे, आनंद माने, पवन शिंदे, माधव मोरे व अन्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन ने मनायी 20वीं वर्षगाँठ
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



