गीले और सूखे कचरे को अलग करें दुकानदार : कर्णन

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम आयुक्त आर.वी. कर्णन ने दुकानदारों से अनुरोध किया कि वह गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करें तथा निर्धारित समय के अनुसार ही स्वच्छ ऑटोरिक्शा को कचरा सौंपे। आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि कचरा संग्रहण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पायी जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त ने शहर में हाल ही में शुरू किए गए कचरा संग्रहण अभियान के तहत सिकंदराबाद में स्वच्छता एवं सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जोनल आयुक्त रवि किरण के साथ इंदिरा पार्क से सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन तक विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। सुरभि पार्क, पी एंड टी कॉलोनी तथा कावाडीगुड़ा में जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण की दक्षता और कर्मचारियों की तैनाती का उन्होंने निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े: हैदराबाद बन गया मेगा सिटी : कर्णन

आयुक्त ने अधिकारियों ने स्वच्छ ऑटो की उपस्थिति और निर्धारित मार्गों के पालन की जानकारी दी। आयुक्त ने प्रतिदिन घर-घर कचरा संग्रहण की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उप आयुक्तों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के उप कार्यकारी अभियंताओं और सहायक अभियंताओं को निर्देश दिया कि वह छूटे हुए मार्गों या अनियमित कचरा संग्ग्रहण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और सार्वजनिक स्थलों, सड़कों तथा प्रमुख चौराहों पर स्वच्छता सुनिश्चित करें। आयुक्त ने स्थानीय निवासियों और दुकानदारों से बातचीत कर स्वच्छता सेवाओं तथा कचरा संग्रहण के समय को लेकर समस्याएँ सुनीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button