शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स में उगादि पर की गई खरीददारी

Ad

हैदराबाद, सोमाजीगुड़ा स्थित शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स द्वारा आयोजित नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव ने उगादि पर सफलता का नया आयाम स्थापित किया। पर्व के चलते शोरूम में सुबह से ही ग्राहकों का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह, उल्लास और उत्सव का संगम देखने को मिला।

शोरूम में प्रस्तुत अत्याधुनिक, पारंपरिक एवं एक्सक्लूसिव ज्वेलरी डिजाइनों ने ग्राहकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से भव्य नेकलेस सेट्स, ट्रेंडी एवं क्लासिक बैंगल्स की विस्तृत रेंज ने हर आयु वर्ग की महिलाओं को आकर्षित किया। बारीक कारीगरी, उत्कृष्ट गुणवत्ता और अनोखे डिजाइनों की ग्राहकों द्वारा खुले दिल से सराहना की गई। महोत्सव की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हैदराबाद शहर के साथ आसपास के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ग्राहक पहुँचे।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना विधान परिषद में उठा मच्छरों और डेंगू का मुद्दा

ग्राहकों ने न केवल ज्वेलरी कलेक्शन की प्रशंसा की, बल्कि शोरूम की बेहतरीन सेवा, पारदर्शिता और आकर्षक ऑफर्स को सराहा। पूरे दिन शोरूम में खरीददारी का उत्साह चरम पर रहा, जहाँ कई परिवारों ने अवसर पर खरीददारी कर त्यौहार को और खास बनाया। यह महोत्सव न केवल व्यापारिक दृष्टि से सफल रहा, बल्कि ग्राहकों के विश्वास और प्रेम का प्रतीक बनकर उभरा। महोत्सव अब अपने अंतिम चरण में है। इसे लेकर ग्राहकों में विशेष उत्साह और उत्सुकता देखी जा रही है। आयोजकों ने ग्राहकों से आग्रह किया कि वह इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ। साथ ही आकर्षक ऑफर्स के साथ पसंदीदा ज्वेलरी खरीदकर महोत्सव का हिस्सा बनें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button