श्री अजित पार्श्व युवा संगठन ने किए सेवा कार्यक्रम

हैदराबाद, 2625वें भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत श्री अजित पार्श्व युवा संघठन द्वारा विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष पदम कुमार कोठारी एवं मंत्री जयेश शाह ने बताया कि महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री अजित पार्श्व युवा संगठन व श्री ओसवाल जैन संघ द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन श्री जैन मंदिर, कोठी से गांधी ज्ञान मंदिर, सुल्तान बाजार होते हुए श्री जैन सेवा संघ भवन, रामकोट तक किया गया।

महावीर जन्म कल्याणक पर निकाली गई प्रभात फेरी

इसके अलावा प्याऊ का उद्घाटन (2 माह के लिए) गांधी ज्ञान मंदिर के पास किया गया, जिसके लाभार्थी उल्लासीबेन भबूतमल ललवाणी परिवार हस्ते डॉ. घीसूलाल हसमुख, सुभाष ललवाणी थे। अवसर पर विशेष रूप से श्री जैन सेवा संघ के अध्यक्ष उमेश बागरेचा जैन, प्रधान संयोजक सुनील कावड़िया, प्रविण पांड्या, रमण धोका, प्रेमचंद मुणोत व अन्य उपस्थित थे।धर्मेन्द्र जैन एवं नरेश पारेख ने बताया कि महाप्रसादी कार्यक्रम का आयोजन कोठी जैन मंदिर के समीप श्री अजित पार्श्व युवा संघठन द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें… एजीआरओएचए हैदराबाद चैप्टर ने किया प्री-लांच बिजनेस मीटिंग का आयोजन

महाप्रसादी कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप लव फॉर काऊ फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के संयोजक रिद्धीश जागीदार, महाप्रसादी के मुख्य लाभार्थी गणपतराय सुभाषरानी जैन, पूर्व पार्षद राकेश जायसवाल, पूर्व पार्षद डॉ. सुरेखा, पूर्व पार्षद महालक्ष्मी रमणा गौड़, पूर्व पार्षद डी. रामबाबू, पूर्व पार्षद शंकर यादव, पूर्व पार्षद रमेश यादव, कांग्रेस नेता रमणा गौड़, संतोष गुप्ता, महावीर अस्पताल के ट्रस्टी डॉ. घीसूलाल जैन, समाजसेवी गुलाब मोता, आकाश ठाकुर, सुल्तान बाजार इंस्पेक्टर जी. नरेश, फीलखाना जैन संघ के पूर्व मंत्री मुकेश चौहान, भाजपा नेता शैलेन्द्र यादव, किरणा मर्चन्ट असोसिएशन के मंत्री अविनाश देवड़ा व अन्य की उपस्थिति रही।

अवसर पर संगठन के चेयरमैन शीलकुमार जैन, अध्यक्ष पदम कोठारी, मंत्री जयेश शाह, मनीष शाह, सुभाष ललवाणी, राजेश जैन, राज छाजेड़, राजेश सेठ, नरेश पारेख, शैलेश शाह, अरुण खिंवसरा, ममता कोठारी, मधु सुराणा, अनु जैन, व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button