श्री चरण तेज बने 57वीं तेलंगाना राज्य स्तरीय रैंकिंग शतरंज चैम्पियन

हैदराबाद, तेलंगाना के युवा शतरंज खिलाड़ी श्री चरण तेज सुजय बोब्बिली को 4.5-4 के अंकों के अंतर से 57वीं तेलंगाना राज्य स्तरीय रैंकिंग शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-15 बालक विभाग के फाइनल राउंड में हराकर चैम्पियन बने।

यहाँ दिलसुखनगर स्थित सरूरनगर नगर इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के बालक अंडर-15 विभाग में श्री चरण तेज ने 4.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। इसी वर्ग के बालिका विभाग में चिदविलासिनी ने 3.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि तेलंगाना शतरंज संघ के महासचिव जयचंद्रा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

यह भी पढ़ें… गेंद से छेड़खानी के कारण फखर दो पीएसएल मैचों से निलंबित

परिणाम इस प्रकार हैं :

अंडर-15 बालक : श्रीचरण तेज, सुजय बोब्बिली, जय श्रेयांश।
अंडर-15 बालिका : चिदविलासिनी के. एस. लेख्या श्री सानवी, ए. प्रणती।
अंडर-13 बालक : ध्रुव श्रीवास्तव, शशांक, जी. ऋषिकेश।
अंडर-13 बालिका : के. लास्या, चेत्ला वेदाश्रुति, गौलीकर सुहासिका।
अंडर-11 बालक : विशिष्ट श्री राम, पी. चार्विक साई, देवांश कोतपल्ली।
अंडर-11 बालक : दृष्टि पोलीशेट्टी, के. तेजस्वी, अश्रिता मुनपल्ली।
अंडर-9 बालक : प्रसिद्ध अंबाटी, बी. यजत रेड्डी, पटलोला ध्रुवीन रेड्डी।
अंडर-9 बालिका : जी. शानविता, सानविका, मुद्दाला कुमुधा।
अंडर-7 बालक : वेद अरका रंगानंदा, एस. तनव एहसान, गुडुरु विहान।
अंडर-7 बालिका : मेहरीन शेक वाई. सुहीरा, आवुला श्रेयांशी, ईरा अरनी रंगानंदा। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button