श्री गौतम स्वामी का शक्रस्तव एवं पुष्पवृष्टि पूजन आयोजित
हैदराबाद, चारकमान स्थित श्री चिंतामणि पाश्वनाथ मंदिर में श्री गौतम स्वामी के शक्रस्तव एवं पुष्पवृष्टि पूजन का आयोजन किया गया। अवसर पर विधिकारक विकेश भाई ने महेन्द्र मुणोत, मनीष सुराणा, कल्पेश सोलंकी एवं दिनेश कोठारी के सहयोग से विधि विधान संपन्न कराया।
यह भी पढ़े : गणगौर उत्सव के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन
कार्यक्रम में चारकमान संघ के अध्यक्ष अशोक कटारिया, मंत्री प्रवीण नाहटा, कोषाध्यक्ष मनोज लुंकड़, सहकोषाध्यक्ष कुलदीप बैद, सुभाष साभद्रा, प्रमोद लुंकड़, गौतम बरलोटा आदि ने भाग लिया। विमला बाई प्रेमचंद राजेश मनोज लुंकड़ परिवार ने स्वामी वात्सल्य का लाभ लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





