श्री इंद्रपुरी दिगंबर जैन महिला मंडल ने मनाई आदिनाथ जयंती

हैदराबाद, श्री इंद्रपुरी दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा दिगंबर जैन मंदिर आगापुरा में आदिनाथ जयंती धूमधाम से मनाई गई।
आज यहाँ कोषाध्यक्ष आशा कासलीवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर प्रात अभिषेक, नित्य नियम पूजा के पश्चात कांता पहाड़े द्वारा भक्तामर विधान कराया गया।

इसमें मंडल की महिलाओं, संस्था के अध्यक्ष सुरेश काला, मंत्री विनोद बज, प्रमोद पहाड़े, जंबू सोगानी, सुभाष लोहाड़े, अनिल बाकलीवाल के साथ-साथ समाज की अन्य महिलाओं एवं पुरुषों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। जयंती कार्यक्रम के पश्चात महिला मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष छाया लोहाड़े ने स्वागत भाषण दिया। मंत्री ममता बड़जात्या ने विगत माह के मिनट्स सभा में प्रस्तुत किए। बैठक की संयोजिकाएँ – छाया लोहाड़े, आशा कासलीवाल, अरुणा पहाड़े, अंजुषा गंगवाल और अल्का बोहरा रहीं।

यह भी पढ़ें… मंथन क्लब में महिलाओं ने साझा किए अपने व्यवसाय के अनुभव

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button