श्रीराम नवमी पालकी यात्रासमिति ने निकाली शोभायात्रा
हैदराबाद, श्रीराम नवमी पालकी यात्रा समिति द्वारा अपर धूलपेट स्थित बड़ा बंगला क्षेत्र से श्रीराम नवमी के अवसर पर भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा आगे बढ़ते हुए भाग्यनगर श्रीराम नवमी उत्सव समिति की मुख्य शोभायात्रा में जाकर समाहित हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल और अधिक भव्य हो गया।

पालकी यात्रा के आयोजक आनंद सिंह ने बताया कि पालकी यात्रा पूर्णत भक्ति भावना के साथ निकाली गई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु श्रीराम जय राम जय जय राम के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश देना था। शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिनमें तुलजा माता की झांकी, राम लला की झांकी तथा श्रीराम जी की एकल मूर्ति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
यह भी पढ़े : देश प्रेम है तो गाना होगा वंदे मातरम् : विधायक राजा सिंह
छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीराम की वेशभूषा में नजर आए, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता नंदकिशोर बिलाल समेत कई अन्य गणमान्य नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और शोभायात्रा की सराहना की। इस दौरान, आयोजक आनंद सिंह ने शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से ही यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



