पहाड़ी श्याम मन्दिर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 26 फरवरी से

हैदराबाद, फाल्गुन सुदी ग्यारस के उपलक्ष्य में पहाड़ी श्याम मन्दिर, महिन्द्रा हिल्स में तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव गुरुवार, 26 से शनिवार, 28 फरवरी तक मनाया जायेगा। उक्त जानकारी यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में मन्दिर के चेयरमैन अरुण डाकोतिया द्वारा दी गई। श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ 26 फरवरी को सुबह 10 बजे ताली कीर्तन के साथ होगा। अवसर पर मन्दिर में अर्पित करने हेतु भक्तों द्वारा लाए गए इच्छापूर्ति निशानों का स्वागत किया जायेगा। शुक्रवार, 27 फरवरी को सुबह 7 बजे से मन्दिर में श्याम प्रेमी संस्थाओं एवं भक्तों द्वारा लाए जाने वाले इच्छापूर्ति निशानों का भव्य स्वागत होगा।

फाल्गुन सुदी ग्यारस पर मन्दिर का अलौकिक श्रृंगार, दिव्य दरबार, सुमधुर भजन एवं छप्पन भोग मुख्य आकर्षण रहेंगे। शुक्रवार, 27 फरवरी को शाम 7.01 बजे से श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जयपुर के गायक मनीष घीवाला भजन प्रस्तुत कर वातावरण को श्याममय बनाएँगे। संगीत संयोजन तिलकराज एण्ड पार्टी द्वारा किया जायेगा। भजनों की प्रस्तुति श्याम दिवाने द्वारा दी जायेगी।

मन्दिर सुबह 7 बजे से दोपहर 2 और शाम 4 बजे से मध्यरात्रि तक खुला

अवसर पर मन्दिर की विभिन्न सेवाओं मन्दिर सजावट, बाबा के श्रृंगार, बागा सेवा, ड्राई फ्रूट, चॉकलेट, प्रसाद, सवामणि, छप्पन भोग, पुष्प तथा फल सेवा में इच्छुक भक्त मन्दिर समिति से सम्पर्क कर सकते हैं। भक्तों के सुविधार्थ मन्दिर सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से मध्यरात्रि बेला तक खुला रहेगा। आरती रात्रि 12 बजे की जायेगी। तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के अन्तर्गत शनिवार, 28 फरवरी को फाल्गुन की बारस के प्रथम दर्शन सुबह 7 बजे से किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें… फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन ने मनायी 20वीं वर्षगाँठ

पहाड़ी श्याम मन्दिर के चेयरमैन अरुण डाकोतिया, ट्रस्टी अशोक सिंघानिया, विजय अग्रवाल, रवि सबलका, राहुल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, प्रवीण झाकनीवाल, लड्डू महाराज ने नगरद्वय के श्याम प्रेमियों से तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button