श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन 1 जून से
हैदराबाद, अग्रवाल समाज, अमीरपेट शाखा द्वारा पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन आगामी 1 जून से किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी। भागवत कथा के आयोजनार्थ मिनर्वा कॉफी शॉप में कार्यकारिणी कमेटी एवं सलाहकारों की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञप्ति में बताया गया कि आगामी 1 से 7 जून तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ड्रीमलैंड गार्डन, सिकंदराबाद में किया जाएगा। अवसर पर कथावाचक माँ चैतन्य मीरा (बड़ी गुरु माँ) व्यास पीठ पर विराजमान होकर भक्तों को कथा का रसपान करवाएँगी। प्रतिदिन कथा के पश्चात प्रसाद वितरण तथा श्रद्धालुओं हेतु भोजन प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। श्रोताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर, वैलेट पार्किंग, जूता स्टैंड, चिकित्सा सुविधा एवं हेल्प डेस्क जैसी व्यवस्थाएँ की जाएँगी।
बैठक में कथा को भव्य बनाने के लिए स्त्रियों की भागीदारी पर विशेष महत्व दिया गया। इसके अंतर्गत कथा से एक दिन पूर्व 31 मई को मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन होगा। कलश स्थापना के अंतर्गत 1 जून को सुबह 9 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो बालमराई काली माता मंदिर से शुरू होकर ड्रीमलैंड गार्डन कथास्थल तक रथ, बाजे-गाजे और भजन प्रस्तुति करते हुए निकाली जाएगी।
यह भी पढ़ें… निज़ामाबाद में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
कथा आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन
कथा की विभिन्न व्यवस्थाओं को लिए समितियों का गठन किया गया है। इसमें प्रमुख रूप से यजमान समिति संयोजक मनोज मित्तल, भोजन समिति संयोजक अमित सिंघल, निमंत्रण समिति संयोजक राज अग्रवाल, कलश यात्रा समिति संयोजक अनीता एवं लीजा अग्रवाल, मेहंदी कार्यक्रम संयोजक महिला समिति, ईवेंट एवं स्थल समिति में कुणाल अग्रवाल, पूजा सामग्री समिति में अमित अग्रवाल, मीडिया समिति संयोजक सोनल अमित सिंघल, ईवेंट आतिथ्य समिति संयोजक आशु अग्रवाल एवं प्रतीक गर्ग होंगे।
इसके अतिरिक्त मंच व्यवस्था, प्रसाद वितरण व्यवस्था, यातायात पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्वयं सेवक समिति आदि का गठन किया जाएगा। कथा में मुख्य यजमान, दैनिक यजमान, अन्न प्रसाद भंडारा यजमान आदि निश्चित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त दैनिक आरती यजमान, कृष्ण जन्मोत्सव यजमान, रुक्मिणी विवाह यजमान आदि बनाए जाएँगे।
बैठक में अग्रवाल समाज अमीरपेट शाखा अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश मोदी, सचिव कुणाल अग्रवाल, संयुक्त सचिव अमित सिंघल, कोषाध्यक्ष अमित जिंदल, निवर्तमान अध्यक्ष रितेश जगनानी, कार्यकारिणी सदस्य मनोज मित्तल, सुशील जेजानी, संजय पसारी, जनार्दन सुरेखा, प्रतीक गर्ग, अमित अग्रवाल, आशु गुप्ता, दीपक अग्रवाल, महिला समिति की अनीता अग्रवाल, लीजा अग्रवाल, सिंपल अग्रवाल, अंजना जगनानी, सलाहकार सुरेश जगनानी, दिनेश अग्रवाल, गोपाल मोर, रामनिवास बंसल, राम गोयल उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



