सिद्दिअम्बर बाजार में श्रीमद् भागवत कथा 9 अप्रैल से

हैदराबाद, राजस्थानी जागृति समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा आगामी 9 से 15 अप्रैल तक प्रतिदिन मध्याह्न 3 से शाम 7 बजे तक सिद्दिअम्बर बाजार स्थित बाहेती भवन में आयोजित की जाएगी, जिसमें बाल विदुषी हरिप्रिया वैष्णवी जी अपनी अमृतमय वाणी में कथा का रसपान करायेंगी।

यहाँ समिति अध्यक्ष श्रीनिवास सोमानी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्रीमद् भागवत कथा के संबंध में समिति की सभा बाहेती भवन में अशोक कुमार हीरावत जैन की अध्यक्षता में आयोजि की गई। अवसर पर अशोक कुमार हीरावत जैन को श्रीमद् भागवत कथा में दैनिक यजमान बनाया गया। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा में समाज बंधुओं से यजमान बनाने का आग्रह किया।

श्रीनिवास सोमानी ने बताया कि कथा को भव्यता प्रदान करने के लिए समिति द्वारा सभी धार्मिक बंधुओं से सम्पर्क किया जा रहा है, जिनमें से बहुतों ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है। कथा में यजमान बनने के इच्छुक समाज बंधु समिति अध्यक्ष के पास नाम पंजीकृत कर सकते हैं। इसके लिए 28 मार्च से पहले संपर्क कर सकते हैं। मूल पाठ के लिए पंडित की व्यवस्था की जाएगी। श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन सायं आरती के बाद सभी के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें… शिक्षा-स्वास्थ्य पर ध्यान दें छात्र, हरिचंदना दासरी ने किया आह्वान

श्रीमद् भागवत कथा को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए कलश यात्रा संयोजक, महा प्रसाद (भोजन) संयोजक, व्यास पीठ मंच संयोजक, पंडाल व्यवस्था संयोजक, अतिथि स्वागत संयोजक आदि नामों की घोषणा रविवार 15 मार्च को सुबह 11.30 बजे आयोजित होने वाली मीटिंग में की जायेगी। उन्होंने सभी से कथा में जुड़कर सहयोग करने का आग्रह किया। सभा में संजय राठी, रमेश मोदानी, बाला प्रसाद लड्डा, महेश उपाध्याय व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button