सिद्दिपेट : प्रेमी युगल की आत्महत्या, परिवार विवाद कारण
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र सिद्दिपेट ज़िले के चेरियाल मंडल के मुस्ताकल ग्राम में प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मुस्ताकल ग्राम निवासी अनुमुला राकेश रेड्डी (25) और तोरिगोप्पुला हारिका (22) ने प्रेम विवाह रचा लिया था। विवाह करने के बाद दोनों हैदराबाद आ गए। विवाह के तीन माह बाद राकेश रेड्डी के माता-पिता दोनों को गाँव लेकर आए और अंतरधर्मीय विवाह के प्रति आपत्ति जताते हुए दोनों को अलग कर दिया।
अलग किए जाने के कारण हारिका ने हाल ही में आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके चलते पंचायत बिठाकर दोनों के साथ परामर्श किया गया। परामर्श करने के बावजूद भी दोनों को साथ रहने नहीं दिया गया। इसके अलावा दोनों के परिवारों ने जल्द ही दोनों का पुन विवाह करने का आश्वासन दिया। आश्वासन को पूरा न करने के कारण निराश राकेश रेड्डी ने जहर खा लिया और उपचार के दौरान राकेश रेड्डी की मौत हो गई। इस बात की जानकारी मिलने पर कल हारिका ने फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : हत्या के प्रयास मामले में तीन युवक अरेस्ट
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



