सिद्दिपेट : तेज रफ़्तार कार पेड़ से टकराई, दो किशोरों की मौत
सिद्दिपेट, सिद्दिपेट जिले के मिरुदोड्डी के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिद्दीपेट के सी. नितिन और पिटला रामचरण अपने दोस्त सना हर्षवर्धन के साथ कार में सवार होकर सिटी की ओर जा रहे थे। बताया गया कि वाहन तेज गति में था, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे पेड़ से जा टकराई। घटना में नितिन की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि रामचरण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल हर्षवर्धन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की जांच कर रही है। बताया गया कि मृतकों में से एक नाबालिग था।
यह भी पढ़ें… सज्जनार ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ किया एच-फास्ट का गठन
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





