चांदी के वायदा भाव में सात सत्र की गिरावट थमी, 8,540 रुपये की तेजी

Ad

नयी दिल्ली, वायदा कारोबार में चांदी की कीमतों में शुक्रवार को 8,540 रुपये का तेज उछाल आया और यह 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे हाल के सत्र में आई भारी गिरावट के बाद मूल्य खरीद से सात सत्र से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मई महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 8,540 रुपये यानी करीब चार प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

यह भी पढ़े : सीएमपीडीआईएल का 1,842 करोड़ रुपये का आईपीओ 20 मार्च को खुलेगा

विश्लेषकों ने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों के कारण हुई तीव्र गिरावट के बाद निवेशकों द्वारा अपनी स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करने से यह उछाल आया है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी के मई में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 3.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.65 डॉलर प्रति औंस हो गई। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button