Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

सीरवी समाज पारसीगुट्टा प्रीमियरलीग-1 का हुआ समापन

हैदराबाद, अलियाबाद सीरवी क्रिकेट ग्राउंड में सीरवी समाज पारसीगुट्टा प्रीमियर लीग-1 का भव्य समापन समारोह आईमाताजी की तस्वीर पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्ज्वलित कर समाज बन्धुओं, प्रतियोगिता के प्रायोजकों, सम्मानित अतिथियों व खिलाड़ियों के सान्निध्य में आयोजित किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में खेल मंत्री हिमताराम हाम्बड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में समाज की 24 टीमों ने भाग लिया। पारसीगुट्टा व मेड़चल तथा शंकरपल्ली व लिंगमपल्ली के मध्य सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये। फाइनल मुकाबला मेड़चल एवं शंकरपल्ली के बीच खेला गया, जिसमें मेड़चल की टीम विजय रही। समापन कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों व प्रतियोगिता के प्रायोजकों को को मंच पर आमंत्रित कर स्मृति चिह्न, साफे व शॉल से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के ट्रॉफी प्रायोजक महेन्द्र कुमार देवड़ा के पुत्र प्रेम देवड़ा, जसवंत देवड़ा, जर्सी प्रायोजक रामलाल, मोहित परिहार, भोजन-प्रसादी प्रायोजक मोहनलाल हाम्बड़, लाबुराम पंवार, ग्राउण्ड-1 प्रायोजक अन्नाराम राठौड़, बॉल प्रायोजक मांगीलाल सेणचा, अल्पाहार प्रायोजक चेलाराम भायल, हिमताराम हाम्बड़, कूल-ड्रिंक्स प्रायोजक जय भवानी सिल्वर पैलस, पॉट मार्केट, जल प्रायोजक हापुराम, ओमप्रकाश, राजूराम, लोगो प्रायोजक श्यामलाल बर्फा, फोटोग्राफी व कैमरा प्रायोजक चेनाराम परिहार, अंपायर प्रायोजक खरताराम, प्रवीण आगलेचा परिवार, साउण्ड प्रायोजक हिमताराम हाम्बड़, टॉस के बॉस प्रायोजक चोलाराम, प्रकाश हाम्बड़, विशेष सहयोगी ढगलाराम सेपटा, अशोक नगर एवं कार्यक्रम के विशेष सहयोग भोलाराम सोलंकी, नारायणलाल सीरवी का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट बॉलर एवं मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार चिरंजीवी, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार अर्जुन चौधरी को दिया।

कार्यक्रम स्थल पर सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई

उप विजेता टीम शंकरपल्ली व विजेता टीम मेड़चल को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार से आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया। भोजन की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी। अध्यक्ष मोहनलाल हाम्बड़, नारायणलाल काग, शिक्षा समिति अध्यक्ष लाबूराम पंवार, सचिव चेलाराम भायल, खेल मंत्री हिमताराम हाम्बड़, महिला मंडल सचिव निर्मला देवड़ा ने कार्यक्रम में पधारे समाज बन्धुओं एवं खिलाड़ियों का आभार जताया। कोषाध्यक्ष हिमताराम हाम्बड़ ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें… श्री अजित पार्श्व युवा संगठन ने किए सेवा कार्यक्रम

कार्यक्रम में अध्यक्ष मोहनलाल हाम्बड़, उपाध्यक्ष मूलाराम चोयल, रमेश पंवार, सचिव नारायणलाल काग, सहसचिव हीराराम खंडाला, कोषाध्यक्ष खंगार सिंह लचेटा, सलाहकार चोलाराम हाम्बड़, जसवन्त देवड़ा, मनोनित सदस्य रामलाल परिहार, शिक्षा समिति अध्यक्ष लाबूराम पंवार, उपाध्यक्ष मांगीलाल हाम्बड़, वोराराम भायल, सचिव चेलाराम भायल, सहसचिव रमेश परिहार, कोषाध्यक्ष हिमताराम हाम्बड़, खेल मंत्री हिमताराम हाम्बड़, महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला देवड़ा, उपाध्यक्ष इन्द्रादेवी आगलेचा, अनीता चोयल, सचिव निर्मला देवड़ा, सहसचिव कविता सोलंकी, कोषाध्यक्ष नीलू लचेटा, सलाहकार गवरीदेवी परिहार, मंजू सोलंकी, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, समाज बन्धुओं व खिलाड़ियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का विशेष कवरेज पत्रकार परबत सोलंकी ने किया। साउण्ड की व्यवस्था आईजी साउण्ड की रही। मंच का संचालन विशाल रामावत ने किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button