धूलपेट में गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2 फरार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) व धूलपेट आबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 1.35 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मामले में दो अन्य फरार हैं।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि नीचे धूलपेट के जिंसी चौराह निवासी आशीष सिंह को 1.35 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने राजा बाबू सिंह व पापा लाल सिंह के साथ गांजे की बिक्री करने का खुलासा किया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
आरोपी के पास से गांजा व एक सेलफोन जब्त किया गया। आबकारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





