विधानसभा परिसर में सांप ने मचाई अफरा-तफरी
हैदराबाद, विधानसभा में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बजट सत्र के दौरान परिसर में एक सांप निकल आया। यह घटना मीडिया प्वाइंट के पास हुई। सांप निकलने के वजह से मौजूद कर्मचारियों और विजिटर्स में कुछ समय के लिए घबराहट फैल गई। हालाँकि वहां तैनात यातायात कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया और स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया।
मौके पर मौजूद कुछ मीडिया कर्मियों ने इस घटना का वीडियो बनाया और कांस्टेबल को सावधानी बरतने की सलाह दी। यह घटना उस समय हुई जब वित्त मंत्री भट्टी विक्रमार्का विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर रहे थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





