ईसीआईएल में दिया गया सॉफ्ट स्किल एवं मनोवैज्ञानिक विकास प्रशिक्षण
हैदराबाद, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) में प्रशिक्षुओं के लिए दो दिवसीय सॉफ्ट स्किल एवं मनोवैज्ञानिक विकास का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मेकैनिक, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, फिटर ट्रेड के प्रशिक्षुओं की प्रतिभा को विकसित करना था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कॉरपोरेट प्रशिक्षण एवं विकास पेंद्र (सीएलडीसी) के प्रबंधक एवं प्रभारी डॉ. राजनारायण अवस्थी ने कहा कि प्रोफेशनल जीवन में सॉफ्ट स्किल एवं मनोवैज्ञानिक विकास का अत्यंत महत्व है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रेडिएंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी (आरआईटी) के मुख्य प्रशिक्षक प्रदीप सरोडे तथा रवि तेजा को आमंत्रित किया गया। दोनों प्रशिक्षकों ने ऑडियो-वीडियो माध्यम से पब्लिक स्पीकिंग, स्टेज पर आकर बोलना, कम्युनिकेशन कौशल, इमोशनल इंटिलिजेन्सी इत्यादि विषयों पर व्याख्यान दिया।
यह भी पढ़ें… श्रीकालहस्ती से हैदराबाद 600 किलोमीटर की साइकिल राइड
प्रदीप सरोडे ने प्रोफेशनल कौशल के सैद्धांतिक पक्षों तथा रवि तेजा ने व्यावहारिक पक्षों पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट प्रशिक्षण एवं विकास केन्द्र का प्रमुख लक्ष्य एक वर्ष की अवधि में सभी प्रशिक्षुओं को ज्ञान, विज्ञान एवं तकनीकी कौशल के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। इसके लिए कॉर्पोरेट स्तर पर एक व्यापक प्रशिक्षण योजना बनाई गई है। कार्यक्रम में तकनीकी समन्वय एम. वम्शीकृष्णा तथा प्रशासनिक समन्वय आर. स्वामी ने किया। आयोजन में निहारिका, हरिणी, विद्या, शुभम तथा निखिल ने सहयोग दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





