भारतीय मृदा एवं भू-उपयोग सर्वेक्षण ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

हैदराबाद, भारतीय मृदा एवं भू-उपयोग सर्वेक्षण के हैदराबाद पेंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का विषय अधिकार, न्याय, कार्रवाई, सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए गिव टू गेन रहा, जो महिलाओं के सशक्तिकरण और योगदान पर पेंद्रित है। कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान (एनआईपीएचएम), राजेन्द्रनगर की उप निदेशक (रसायन विज्ञान) डॉ. एम. जया देवी ने भाग लिया। अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सहायक क्षेत्र अधिकारी सुरमा नियोगी द्वारा दिए गए स्वागत भाषण से हुई। तत्पश्चात कार्यालय अध्यक्ष संजय अ. ढाले, मृदा सर्वेक्षण अधिकारी ने महिलाओं की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. एम. जया देवी ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता के बारे में बताया।

महिलाओं को मिलें शिक्षा, रोजगार और निर्णय में समान अवसर

कार्यक्रम के माध्यम से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संदेश दिया गया कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और निर्णय निर्माण में समान अवसर मिलना चाहिए। समाज और संगठन दोनों के विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिलाओं के अधिकारों और समानता के महत्व के प्रति जागरूक कर संगठन में सकारात्मक और सम्मानजनक वातावरण को प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें… अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डांस वर्कशॉप में दिखा महिलाओं का उत्साह

आयोजन से संबंधित प्रबंधन डॉ. एस. के. कुमावत द्वारा किया गया। कर्मवीर, डॉ. अमोल लक्ष्मण शिंदे, डॉ. दरावत राजा, सुरोमा नियोगी, रोहित ए.पी., डॉ. चेतना बांसोड़े, किरण कुमारा, डॉ. श्रीनिवास प्रसाद एल. (सहायक क्षेत्र अधिकारी), सहायक तकनीकी अधिकारी नगेन्द्र वी.पी. श्रीकांत, विकास गुसाई, जी. पवन, एन.आर.पी. रेड्डी, नितिन लोंदे, मनप्रीत सिंह, दिलीप कुमार, नागमनी व अन्य अवसर पर उपस्थित थे। इस दौरान महिला कर्मचारियों/सदस्यों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button