महावीर जन्मोत्सव पर सोजत जैन यूथ विंग ने की भोजन सेवा

हैदराबाद, भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री सोजत जैन यूथ विंग के सदस्यों द्वारा बापूजी नगर में जरूरतमंदों को भोजन का वितरण किया गया।

मंत्री धर्मेन्द्र मांडोत द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री सोजत जैन यूथ विंग प्रभु महावीर के आदर्शों पर चलते हुए समाज में प्रेम, भाईचारा और निस्वार्थ सेवा की भावना को निरंतर बढ़ाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़ें… मराठी महाविद्यालय के पूर्व छात्र सम्मेलन मांदियाली-2026

आयोजन में श्री सोजत जैन यूथ विंग के चेयरमैन विकास कटारिया, अध्यक्ष राहुल लोढ़ा, महामंत्री राजेश बलाई, कोषाध्यक्ष प्रसन्नराज कोचर, मंत्री धर्मेंद्र मांडोत, भरत मेहता, पवन भंडारी, श्लोक बलई, मयंक भूरट, सचिन लोढ़ा, प्रियांश मांडोत, प्रदीप कोचरमुथा, गर्वित भंडारी सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button