सोलापुर मंडल को रेल सेवा पुरस्कार-2025 प्रदत्त

हैदराबाद, मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल द्वारा सिद्धेश्वर रेलवे अधिकारी क्लब सभागार, सोलापुर में 70वें रेलवे सप्ताह-2025 समारोह का आयोजन किया गया। अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), सोलापुर मंडल डॉ. सुजीत मिश्रा ने सोलापुर मंडल के रेल कर्मचारियों के उत्वकृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए रेल सेवा पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया।

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 9 डिपो को दक्षता शील्ड प्रदान की गई। साथ ही जोनल स्तर पर विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 प्राप्त करने वाले कर्मचारियों तथा डीआरएम स्वच्छता निरीक्षण के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद से राष्ट्रीय बाज़ार में लांच हुआ ई-ऑटो महिंद्रा उड़ो

समारोह में सीआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ सोलापुर कार्यालय पदाधिकारी, अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम), सोलापुर मंडल अंशुमाली कुमार, शाखा अधिकारी, रेल यूनियन प्रतिनिधि तथा सोलापुर मंडल के रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button