एकल अभियान, दक्षिण भारत प्रभाग-09 का संरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
हैदराबाद, एकल अभियान दक्षिण भारत प्रभाग-09 के अंतर्गत भाग्यनगर (हैदराबाद) में प्रभाग एवं संभाग संरक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बशीरबाग स्थित बीकानेरवाला के बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ।
एकल अभियान वन बंधु परिषद तेलंगाना चैप्टर के प्रचार प्रसार संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नगर संगठन, ग्राम संगठन एवं सेवाव्रती कार्यकर्ताओं के मध्य आपसी समन्वय को सुदृढ़ एवं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।
साथ ही संरक्षकों, ग्राम संगठन समिति सेवाव्रती कार्यकर्ताओं को संगठन की संरचना, लक्ष्य और उद्देश्य स्पष्ट किए गए। संरक्षकों की भूमिका, संगठन की उनसे अपेक्षाएँ तथा दायित्व बोध जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। लगभग 3 घंटे तक प्रशिक्षण, संवाद, चर्चा एवं मार्गदर्शन का सत्र चला।

अवसर पर केंद्रीय अधिकारियों का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। एकल कोर टीम सदस्य, वनबंधु परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सरावगी, एंकल ग्राम संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल शाह, वनबंधु परिषद राष्ट्रीय महामंत्री रूपा अग्रवाल, वनबंधु परिषद दक्षिण भारत उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, एकल अभियान राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष नीता बंसल, तेलंगाना के दोनों चैप्टरों के पदाधिकारी, एफटीएस युवा समिति के सदस्य, संभाग समिति, प्रभाग, संभाग प्रमुख, चैप्टर समन्वयक फील्ड समन्वयक व अन्य की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



