मल्काजगिरी में संपत्ति कर वसूली के लिए विशेष अभियान
हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम ने प्रजा पालना प्रगति प्रणालिका कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा संपत्ति कर बकायादारों से कर वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।
एमएमसी आयुक्त विनय कृष्णा रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि संपत्ति कर वसूली लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाए। इसी अभियान के अंतर्गत राजस्व विभाग की अतिरिक्त आयुक्त राधिका गुप्ता के नेतृत्व में प्रत्येक सर्किल से दो कर्मचारियों को अधिक बकाया वाले 100 संपत्ति कर बकायेदारों की पहचान कर उन्हें फोन के माध्यम से संपर्क किया गया। उन्हें संपत्ति कर जमा करने के लिए कहा गया।
यह भी पढ़ें… ऐतिहासिक विलंब के साथ पूरा होने को है शास्त्रीपुरम रोड ओवर ब्रिज
साथ ही यह भी बताया गया कि संपत्ति कर के ब्याज पर 90 प्रतिशत की छूट केवल 31 मार्च तक ही उपलब्ध है। अवसर का लाभ उठाकर कर का भुगतान करने की अपील की गई। आयुक्त ने बताया कि 31 मार्च के बाद भी वसूली अभियान जारी रहेगा, लेकिन उस समय ब्याज पर कोई छूट नहीं दी जाएगी, पूरा कर ब्याज जमा करना होगा। कर्मचारियों के अनुसार, नागरिकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने तुरंत भुगतान करने का आश्वासन दिया, जबकि अन्य ने एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने का वादा किया। संपत्ति कर का भुगतान एमएमसी की वेबसाइट (स्स्म्.ात्हुह.दन्.ग्ह), माय क्यूर ऐप या नजदीकी मीसेवा/सिटीजन सर्विस सेंटर के माध्यम से किया जा सकता है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





