हैदराबाद में विश्व उपभोक्ता दिवस पर विशेष कार्यक्रम
हैदराबाद, राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार आयोग के तत्वावधान में विश्व उपभोक्ता दिवस पर फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफटीसीसीआई), रेड हिल्स में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर उपभोक्ता अधिकारों, कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और उपभोक्ता जागरूकता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति चंद्र कुमार, आंध्र प्रदेश फूड कमीशन के अध्यक्ष विजय प्रताप रेड्डी तथा तेलंगाना बीसी कमीशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वकुलाभरणम कृष्ण मोहन राव उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। समाज में उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने और अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत जिम्मेदारी पूर्ण है।
यह भी पढ़ें… जीतो बिज़नेस नेटवर्क हैदराबाद रेफरल ग्रुप्स की संयुक्त नेटवर्किंग मीटिंग सम्पन्न
अवसर पर डॉ. वकुलाभरणम कृष्ण मोहन राव द्वारा लिखित पुस्तक जीएसटी सुधार-सामाजिक न्याय के द्वितीय संस्करण का लोकार्पण किया गया। डॉ. वकुलाभरणम कृष्ण मोहन राव ने कहा कि देश और जनता के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता की पृष्ठभूमि में जीएसटी सुधार लागू किए गए। उन्होंने बताया कि नवीनतम जानकारी और समकालीन घटनाक्रमों के आधार पर तैयार यह पुस्तक जीएसटी कर सुधारों की पृष्ठभूमि, क्रियान्वयन प्रक्रिया, अर्थव्यवस्था पर उसके प्रभाव तथा सामाजिक न्याय की दिशा में उसकी भूमिका का विश्लेषणात्मक विवरण प्रस्तुत करती है।
अवसर पर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए उपभोक्ता अधिकार कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान दोनों राज्यों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता अधिकार कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिरिक्त डीसीपी रामदास तेजावत, एम.वी. लक्ष्मण स्वामी, एम.ए. खलील, पी. रमेश, डॉ. प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार आयोग के अध्यक्ष एम.वी.एल. नागेश्वर राव ने की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





