विधायक, विधान परिषद सदस्यों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता कल से

हैदराबद, तेलंगाना की युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु तेलंगाना सरकार द्वारा विधायक एवं विधान परिषद सदस्यों के खेल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन लाल बहादुर स्टेडियम में किया जाएगा। तेलंगाना खेल विभाग के अनुसार, यह प्रतियोगिता 28 व 29 मार्च को एल.बी. स्टेडियम में आयोजित होगी।

तेलंगाना के आबकारी मंत्री जूपल्ली कृष्णा राव, खेल मंत्री वाकिटी श्रीहरी ने कहा कि विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों का उत्साहवर्धन करने के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : आईपीएल 2026 : दस खिलाड़ी जो दिखा सकते हैं जलवा

इस प्रतियोगिता के आयोजन के संदर्भ में विधानसभा के समिति कक्ष में सभी राजनीतिक दलों के साथ संपन्न समीक्षा बैठक के पश्चात दोनों मंत्रियों ने इसका खुलासा किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार और विधान परिषद अध्यक्ष गुत्ता सुखेंदर रेड्डी भाग लेंगे। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button