खेल मंत्री ने किया राज्य स्तरीय सीएम कप का उद्घाटन
हैदराबाद, तेलंगाना खेल प्राधिकरण द्वारा दूसरे चीफ मिनिस्टर सीएम कप 2025 का उद्घाटन गच्ची बावली स्थित जीएचसी बालयोगी स्टेडियम में तेलंगाना के खेल मंत्री वाकटी श्रीहरि ने किया। इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड स्तर पर पूरे तेलंगाना के करीब 55936 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया, जिसमें 21,500 खिलाड़ी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। यह प्रतियोगिता 26 फरवरी तक 44 विभिन्न खेलों में गच्ची बावली तथा एलबी स्टेडियम में आयोजित की आएगी। खेल मंत्री ने उद्घाटन समारोह के संबोधन में कहा कि तेलंगाना की युवा पीढ़ी इस तरह की प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी और टूर्नामेंट की पहचान बनाएँ।

मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य इस टूर्नामेंट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 10हजार से अधिक खिलाड़ियों का चयन कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देना है। उन्होंने तेलंगाना के प्रशिक्षकों को कहा कि युवा खिलाड़ियों को प्रोसाहित कर खेल के प्रति जागरुकता लाएँ, जिसमें खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में खेलों में भाग लें।
यह भी पढ़ें… नजरुल के झूठ पर सलाहुद्दीन ने नाराजगी जताई
तेलंगाना खेल प्राधिकरण के चेयरमैन शिवसेना रेड्डी ने सीएम कप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को शहर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियमों में खेलों का आयोजन कर प्रोत्साहन देना है। उन्होंने कहा कि दुनिया के छोटे-छोटे देश जैसे कि थाईलैंड, सिंगापुर, जापान अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निखर रहे है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री का उद्देश्य तेलंगाना से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को उभारना है। अवसर पर खेल प्राधिकरण की वाइस चेयरमैन एंड मैनिजिंग डायरेक्टर डॉ. सोनीबाला देवी, तेलंगाना ओलंपिक संघ के महासचिव मल्लारेड्डी एवं अन्य उपस्थित थे। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



